विश्वास के ऊपर हिंदी प्रेरणादायक कहानी

एक आदमी एक भयानक समुद्र दुर्घटना से बच गया और वो तैरते हुए एक टापू पर पहुंच गया। वह टापू एक दम निर्जन था।
वो बहुत रोया। उसने भगवान् से शिकायत की, “अगर मुझे ऐसे ही निर्जन टापू पे भेजना था, तो मुझे बचाया ही क्यों, उसी जहाज में मार देते तो अच्छा रहता।”
खेर अब वो अपनी ज़िन्दगी बचाने के लिए संघर्ष करने लगा।
उसने जैसे तैसे अपने रहने के लिए एक घास की झोपडी बनायी।
वो हर दिन ईश्वर से प्राथना करता की उसे यहाँ से बचा ले और घर पंहुचा दे।
एक दिन वो जंगल में खाना ढूढ़ने गया। वापस जब लौटा तो उसने देखा की उसकी झोपड़ी में आग लग गई थी। वहा केवल राख बची हुई थी और केवल धुआँ निकल रहा था।
इस कहानी को भी पढ़े: गुस्सैल सांप हिंदी कहानी
फिर वो रोया और उसने भगवान से कहा, “आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। बचा नही सकते तो कम से कम मुझे चैन से तो रहने दो।”
ऐसे ही रोते हुए उसको नींद आ गयी।
अगले दिन, एक जहाज की आवाज से वो जागा। उसको बचाने के लिए कोई जहाज आया था।
उसने नाविक से पूछा, “तुम्हे कैसे पता चला कि कोई यहां हैं।”
तो नाविक ने जवाब दिया, “हम इधर से गुजर रहे थे और हमने तुम्हारे धुएं का सिग्नल देखा। और हम यहां आ गए।”
शिक्षा: दोस्तों ईश्वर हमारी ज़िन्दगी में भी हमेशा हमारे लिए काम कर रहा हैं, यहां तक कि हमारे दर्द और पीड़ाओं मे भी। जब कुछ भी गलत होता हैं, तो जल्दी ही निराश हो जाते हैं।
लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि ये कठिन समय इस बात का संकेत हैं कि ईश्वर हम पर आशीर्वाद बरसा रहा हैं। क्योकि हमारे लिए क्या अच्छा हैं, उनको पता हैं। और ईश्वर को क्या करना हैं, ये उनको अच्छे से पता हैं।
इसीलिए हार मत मानो और अपना कर्म करते रहो।
दोस्तों किसी लगी ये कहानी हमे कमेंट करके जरूर बताये। आपको ईश्वर अच्छा मार्ग बताये। आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफल रहे, इसी दुआ के साथ ढेर सारा प्यार।
इन प्रेरणादायक कहानियो को भी पढ़े:
Hi! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be okay.
I’m absolutely enjoying your blog and look forward to new posts.