Quotes on Success in Hindi

इस पोस्ट में हम आपके लिए Best Success Quotes in Hindi लेकर आए है। यह अनमोल विचार महान और सफल लोगों द्वारा बताए गए है। जो लोगों को उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। तो चलिए पढ़ते है आज की इस पोस्ट में सक्सेस कोट्स इन हिंदी के बारे में:-
Best Success Quotes in Hindi
जितना बड़ा आपका सपना होगा,
उतनी ही बड़ी आपकी तकलीफें होंगी,
और जितनी बड़ी आपकी तकलीफें होंगी,
याद रखना कामयाबी भी उतनी बड़ी मिलेगी।
एक बात हमेशा याद रखना,
हर एक छोटा बदलाव,
एक दिन बड़ी कामयाबी का हिस्सा जरूर बनता है।
जो लोग अपनी काबिलियत पर विश्वास रखते है,
अक्सर वो ही लोग अपनी मंजिल तक पहुंचते है।
हर एक अवसर के लिए तैयार होकर खड़े रहना ही कामयाबी का सबसे बड़ा रहस्य है।
गुजरा हुआ वक्त कभी बदला नही जा सकता है,
लेकिन आने वाला वक्त हमेशा आपके हाथ में होता है।
अगर मेहनत आदत बन जाए,
तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है।
लोगों को कोशिश हमेशा आखिरी सांस तक करनी चाहिए,
या तो उन्हें लक्ष्य हासिल होगा या फिर अनुभव।
अगर आपके कामयाब होने का संकल्प काफी मजबूत है।
तो असफलता आपको कभी भी डरा नही सकती है।
आप को सफलता प्राप्त करने के लिए किसी खास समय का इंतजार नही करना चाहिए,
बल्कि आपको अपने हर समय को खास बना लेना चाहिए।
कामयाबी आप तक चलकर नही आएगी,
बल्कि आपको खुद उस तक चलकर जाना पड़ेगा।
Success Quotes in Hindi for Students
कुछ करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए,
इस संसार में असंभव जैसा कुछ भी नही है।
अगर आप उस इंसान की खोज में है,
जो आपकी जिंदगी को बदल देगा,
तो आप स्वयं को आइने में देख लो,
आपकी खोज पूरी हो जाएगी।
निरंतर बहती हुई नदी एक पहाड़ को काट देती है,
लेकिन अपनी ताकत से नही,
बल्कि अपने द्वारा किए गए निरंतर प्रयास से।
हर समय दूसरों लोगों की कामयाबी के बारे में जानने की बजाय,
हमें खुद की कामयाबी पर काम करना चाहिए।
दोस्तों एक बात हमेशा याद रखना
अच्छे समय को देखने के लिए,
आपको बुरे दिनों से गुजरना ही पड़ेगा।
हमें अपने सपनों को सफल बनाने के लिए,
बातों से नही,
उनके लिए रातों से लड़ना पड़ता है।
कामयाब लोग कोई और नही होते,
वो बस दिन रात कड़ी मेहनत करना जानते है।
यह जरूरी नही है की आप हर क्षेत्र में अच्छे हो,
लेकिन कोई तो ऐसा क्षेत्र होगा जिसमें आप सबसे अच्छे हो।
जिंदगी में किसी से खुद की तुलना मत करो,
जैसे सूर्य और चन्द्रमा की तुलना किसी से नही की जा सकती है,
क्योंकि यह दोनों अपने अपने समय पर ही चमकते है।
खराब आदतें अगर वक्त पर नही बदली जाए
तो वह आदतें आपका वक्त बदल देती है।
Hindi Quotes on Success
आपको मेहनत इतनी खामोशी से करनी चाहिए
की आपकी कामयाबी एक दिन शोर मचा दे।
जब तक आपका जीवन है तब तक आपको सीखते रहना चाहिए,
क्योंकि अनुभव प्राप्त करना ही सर्वश्रेष्ट शिक्षक है।
मेहनत करना एक ऐसी सुनहरी चाबी है,
जो बंद भाग्य के ताले भी खोल सकती है।
आपको पानी जैसा बनना चाहिए,
जो अपना रास्ता स्वयं बनाता है,
आपको पत्थर जैसा बिल्कुल नही बनना चाहिए,
जो दूसरों का रास्ता भी रोक लेता है।
सफल अपने लिए नही हो सको तो उनके लिए सफल बनो,
जो आपको असफल देखना चाहते है।
कुछ शुरू करने के लिए आप का महान होना कोई जरूरी नही है,
लेकिन महान होने के लिए आप का कुछ शुरू करना बहुत जरूरी है।
सफल लोग अपने फैसले से दुनिया को बदल देते है,
और असफल लोग दुनिया के डर से अपने फैसले को बदल लेते है।
आपको जीवन में इतना मिलेगा कि आप सपने में भी नही सोच सकते है,
लेकिन उससे पहले आप अपने क्षेत्र के पक्के खिलाड़ी तो बनो।
अगर आप अपने सपने पूरे नही करते है,
तो कोई दूसरा व्यक्ति आपको अपने सपने पूरे करने के लिए रख लेगा।
हारना सबसे बुरी विफलता नहीं है।
कोशिश ना करना ही सबसे बड़ी विफलता है।
दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको Success Quotes in Hindi के बारे में बताया है। आशा करते है की आपको यह सफलता पर अनमोल विचार अच्छे लगे हो। आपको यह विचार कैसे लगे, हमे कमेंट द्वारा जरूर बताए और इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें।
इन हिंदी मोटिवेशनल कोट्स को भी पढ़े:-
Nice quotes
Thanks dear for sharing success, I have been looking for need little motivation to kick start my day
I like your post
Nice Quotes and Great Article