[Warning] इन्हे आज ही छोड़ दो वरना बाद में पछताओगे

आपको आगे बढ़ने से रोक रहे हैं यह 10 बहाने, आज ही छोड़े

आपके पास बहाने हो सकते हैं या फिर परिणाम लेकिन दोनों साथ नहीं हो सकते हैं।

यह बात बिल्कुल सरल है। लेकिन क्या हम बहाने बनाना छोड़ते हैं…नहीं। हम इसमें क्यों फंस जाते हैं?

क्योंकि किसी चीज को हासिल करने की अपेक्षा बहाने बनाना आसान है और अधिकांश लोग आसान तरीका यानि कि बहाने बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। बहाने बनाना हमारे जीवन के हर हिस्से में घुस चुका है। चाहे पढ़ाई हो, नौकरी हो या फिर घर की साफ सफाई ही क्यों ना हो। इन सभी में वो कहीं ना कहीं बहाने बनाता रहता है। तो हमें सावधान होकर अपनी आदत से छुटकारा पाना हैं।

नीचे कुछ आम बहाने हैं, जो अक्सर हर कोई काम में लेता हैं। जिन्हें आप अपनी जिंदगी से तुरंत निकाल दे:

1. मुझे समय नहीं मिलता I’m Too Busy

इस दुनिया में हर कोई व्यस्त है। लेकिन अगर आप कुछ करना चाहते हैं, तो आपको उसके लिए समय निकालना पड़ेगा। अगर नहीं तो आप केवल एक बहाना ढूंढ लेंगे और बोलोगे अरे यार यह करने के लिए तो मेरे को टाइम ही नहीं मिलता।

इसके लिए आप अपनी प्राथमिकताएं(Priorities) तय कीजिए। जो ज्यादा महत्वपूर्ण हो, उसे समय दीजिए। जो आपके लिए कुछ काम का नहीं है या जो आपको पीछे खींचते हैं, उनका साथ छोड़ दीजिए।

2. यह मेरे बस की बात नहीं है I can’t Handle This

अरे दोस्त पहला कदम तो बढ़ाओ और पूरा दम लगा कर बढ़ाओ और पूरे दृढ विश्वास के साथ आगे बढ़ो।

आप निश्चित रूप से यह कर पाएंगे लेकिन अगर आप एक कदम भी नहीं बढ़ाओगे, तो पक्का है कि आप कुछ भी नहीं कर पाएगे।

3. कल से पक्का शुरू करेंगे Will Start with Tomorrow

टालमटोल(Procrastination) इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। यह बहाना इस दुनिया में सबसे ज्यादा काम में लिया जाता है। दोस्तों सबसे अच्छा समय है…आज का…अभी का। आप कल पर कोई काम छोड़ते हैं, लेकिन कल फिर आप इसे नहीं टालेंगे, इसकी क्या गारंटी है?

इसलिए अपने मन पर काबू पाकर इसके बहानो को साइड में रखकर जो भी करना है, अभी से शुरू करें।

4. मेरे पास पर्याप्त संसाधन नहीं है I do’t have enough resources

आपके पास इंटरनेट है। आप इससे हर तरह की जानकारी पा सकते हैं।

आपके अपने मौजूदा संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करते हुए आप बेहतर output दे सकते हैं।

करने वाले तो कचरे के ढेर से भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं और बहाने बनाने वाले लाखों की दौलत के बावजूद रोड पर आ जाते हैं।

आपके पास अभी सब कुछ है जो आपको महान बना सकता है, बस आपको थोड़ा सा सीखने की जरूरत है कि इन्हें कैसे उपयोग में लिया जाए।

5. मैं बहुत अच्छा नहीं हूं I’m not very good

यह किसने कहा? ….आपके दोस्त ने….आपके परिवार ने….आपके रिलेटिव ने या फिर आप खुद ने। मैं कहना चाहता हूं, भाड़ में जाने दो उनको जिसने भी यह कहा हैं… हा खुद को भी।

आप खुद एक बेहतरीन इंसान है। अपनी तुलना किसी से भी ना करें। अपने आप में यह विश्वास रखे कि आप हर चीज कर सकते हैं। क्योंकि हम जैसा सोचते हैं वैसा बन जाते हैं और अपनी एनर्जी को अपने आप को निखारने में लगाइये।

हिंदी के महान कवि वृंद ने कहा है कि

करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान॥

इसका तात्पर्य यह है कि लगातार अभ्यास करने से मंदबुद्धि व्यक्ति भी ज्ञानी और विद्वान बन सकता है, जैसे कुवे से पानी खींचते समय रस्सी के बार-बार आते-जाते रहने से ठोस पत्थर पर भी निशान बन जाते हैं जबकि रस्सी कितनी मुलायम होती है

6. मेरी तो किस्मत ही खराब है My luck is bad

ऐसा सोचना बिल्कुल ही गलत है क्योंकि ऐसा सोचने से और ज्यादा नकारात्मकता आएगी। इससे और ज्यादा असफल हो जाएंगे।

आप कड़ी मेहनत पर भरोसा रखो। आप अपना कर्म करते रहो। किस्मत तो आपके पीछे पीछे आएगी, ऐसा मेरा मानना है। हम ही किस्मत का निर्माण करते हैं। इसलिए किस्मत का रोना रोने से बेहतर हैं, आप दृढ संकल्प लेकर कड़ी मेहनत करें।

7.अभी मेरी उम्र नहीं है या अब मेरी उम्र नहीं रही It’s Too Late or Early

याद रखिए नयी शुरुआत के लिए कभी भी देर नहीं होती हैं और कभी भी जल्दी नहीं होती हैं। आपकी चाहे कितनी भी उम्र हो या फिर कैसी भी परिस्थिति हो, आप नई शुरुआत कर सकते हैं। इसलिए इस घटिया बहाने को आगे से इस्तेमाल ना करें।

जब जागे तभी सवेरा।

8. अगर मैं फेल हो गया तो What If I Fail

तो कोई बात नहीं…कम से कम आपने कोशिश की। आपको बाद में यह पछतावा तो नहीं होगा कि काश मैं यह कर लेता। अगर आप फेल होते हैं तो आपको अनुभव और ज्ञान मिलेगा, जो आपको आगे जीवन में मदद करेगा।

और एक बार फेल हो जाने से कोई मरता थोड़ी है, कोई दुनिया तो खत्म नहीं हो जाती है। आप दोबारा ट्राई करें, फिर भी नहीं हो तो हजार बार कोशिश करें लेकिन रुके कभी नहीं। आपमें सफल होने की एक ज़िद होनी चाहिए। जिद्दी लोग ही तो इतिहास बनाते हैं।

9. लोग क्या कहेंगे What will People Say

सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग।

हम में से ज्यादातर लोग इसी डर से कोई काम शुरू नहीं कर पाते हैं क्योंकि लोग क्या कहेंगे….कहीं मेरा मजाक तो नहीं बनाएंगे। और वो इसी में उलझ जाते हैं। आप हर इंसान को संतुष्ट नहीं कर सकते हैं। और करना भी नहीं हैं आपने कोई ठेका थोड़ी ले रखा हैं।

और हा दुसरो के पास इतना टाइम भी नहीं है कि दिनभर आपके बारे में सोचता रहे। आप तो बस दृढ़ संकल्प के साथ शुरू करें, आपको आगे अपने आप रास्ता मिलता रहेगा।

कॉन्क्लूज़न

इस दुनिया में हर चीज संभव है आप हर चीज कर सकते हैं लेकिन सबसे पहले आपको बहाने बनाना बंद करना होगा। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके उसे पूरा करना चाहिए। यह बहाने अभी तो आपको छोटे लगते होंगे लेकिन आपको पता भी नहीं चलेगा और आपकी जिंदगी की ऐसी तैसी कर देंगे और बाद में आपको पछताना पड़ेगा। इसलिए समय रहते हैं, अभी सुधर जाए।

उम्मीद हैं आपको ये आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा। अगर अच्छा लगा हैं तो हमे कमेंट करके बताइये। ऐसे ही प्रेरणादायक हिंदी लेख, सेल्फ हेल्प हिंदी लेख, सेल्फ इम्प्रूवमेंट हिंदी आर्टिकल और मोटिवेशनल हिंदी आर्टिकल पढने के लिए आप सेल्फ हेल्प आर्टिकल पेज विजिट करे।
हमसे जुड़े रहने के लिए हमारा फेसबुक पेज जरूर लाइक करे।

इन प्रेरणादायक लेख को भी पढ़े:

This Post Has One Comment

  1. Chiranjiv Rajesh kuhikar

    Wow ! Jisne bhi likha hain sahi aur kuch sikhne laayak likha hain…Thank you.

अपना मूल्यवान कमेंट यहाँ लिखे