योग पर सुविचार- International Yoga Day Hindi Quotes

योग पर अनमोल वचन
योग शरीर और मन दोनों के लिए एक महान अभ्यास है। यह व्यक्ति को मन की शांति प्रदान करता है और उन्हें तनाव से निकलने में मदद करता है। इसलिए हम आपके लिए लाए है ‘योग पर अनमोल विचार-Hindi Quotes on Yoga’, जो आपको भी योग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
योग पर अनमोल सुविचार
योग एक दर्पण की तरह है जो खुद को भीतर से देखने के लिए है।
योग सिर्फ चीजों को देखने के तरीके को नहीं बदलता है, यह देखने वाले को भी बदल देता है।
B.K.S Iyengar
जब आप स्वयं को सुनते हैं, तो सब कुछ स्वाभाविक रूप से आता है। यह आपके भीतर से आता है, जैसे कुछ करने की इच्छाशक्ति। आप संवेदनशील होने की कोशिश करें। यही योग है।
Petri Räisänen
योग आपको वर्तमान पल में ले जाता है। एक यही जगह है जहाँ जीवन मौजूद है।
हम सभी विश्व शांति की कामना करते हैं, लेकिन विश्व शांति तब तक प्राप्त नही होगी जब तक पहले हम अपने मन के भीतर शांति स्थापित नहीं करते।
Geshe Kelsang Gyatso
सच्चा ध्यान हर चीज के साथ पूरी तरह से मौजूद होने के बारे में है जिसमें असुविधा और चुनौतियां भी शामिल हैं। यह जीवन से भागना नहीं है।
Craig Hamilton
योग एक ज्योती है, जो एक बार जलने के बाद कभी मंद नहीं होगी। आपकी प्रैक्टिस जितनी बेहतर होगी, आपकी चमक उतनी ही तेज होगी।
B.K.S Iyengar
योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से स्वयं की ओर यात्रा है।
भगवद गीता
योग हर सांस के संगीत के साथ, हर कोशिका का नृत्य है जो आंतरिक शांति और सदभाव बनाता है।
सच्चाई ये है कि योग समय लेता नही, यह समय देता है।
Ganga White
योग जवानी का झरना है। आप केवल उतने ही युवा हैं जितनी कि आपकी रीढ़ की हड्डी लचीली है।
बॉब हार्पर
योग सही मौका है उत्सुकता से खुद को पहचानने का की, आप क्या हो?
Jason Crandell
मन को शांत करना योग है। सिर्फ सिर के बल खड़ा होना नहीं।
स्वामी सच्चिदानंद
शरीर तुम्हारा मंदिर है। आत्मा के निवास करने के लिए इसे शुद्ध और स्वच्छ रखें।
शरीर को गति से लाभ होता है, और मन को शांति से लाभ होता है।
योग की प्रकृति शरीर के अंधेरे कोनों में जागरूकता के उजाले को फैलाना है।
योग चटाई से परे होता है, आप जो भी करते हैं उसमें कैसा महसूस करते हैं, यही योग करना है।
योग का अर्थ है जोड़ना। शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जा, शक्ति और सुंदरता से जोड़ना।
Amit Ray
योग का अर्थ उस दिशा में स्थिर प्रयास है जिस दिशा में आप जाना चाहते हैं।
Sally Kempton
ध्यान आपके भीतर के देवत्व को पोषित करने और उसे खिलने का एक तरीका है।
योग केवल कुछ मुद्राओं की पुनरावृत्ति नहीं है, यह जीवन की सूक्ष्म ऊर्जाओं की खोज के बारे में अधिक है।
Amit Ray
Read these life changing Motivational article in Hindi:
- जीने की राह दिखाते स्वामी शिवानंद के अनमोल विचार
- जिन्दगी बदलने वाले श्री श्री रविशंकर जी के 23 अनमोल विचार
- अपने लक्ष्य पर डटे रहने के लिए लक्ष्य पर धाकड़ सुविचार
- ज़िन्दगी बदलने वाले महर्षि वाल्मीकि के 20 अनमोल वचन
- महान वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल वचन
- डर पर विजय हासिल करने के लिए टॉप 24 सुविचार
- श्रीकृष्णा सर्वश्रेष्ठ 15 सुविचार