मार्टिन लूथर किंग के मोटिवेशनल कोट्स

मार्टिन लूथर किंग के अनमोल वचन
मार्टिन लूथर किंग अमेरिका के एक पादरी, ऐक्टिविस्ट (आंदोलनकारी) एवं अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख लीडर थे। इनको अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है। इन्हींके प्रयत्नों से अमेरिका में नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में प्रगति हुई। इसलिये आज उन्हे मानव अधिकारों के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। इन्होंने रंग भेद को समाप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
तो आज हम मार्टिन लूथर किंग के अनमोल वचन का हिंदी अनुवाद देखेंगे:
मार्टिन लूथर किंग के सुविचार
यदि आप उड़ नहीं सकते हो, तो दौड़ो। यदि दौड़ नहीं सकते हो, तो चलो। यदि चल भी नहीं सकते हो, तो रेंगो। लेकिन हमेशा आगे बढ़ते रहो।
मार्टिन लूथर किंग
हमें आपस में भाईयों की तरह रहना सीखना होगा या फिर हम सब का मूर्खों की तरह सर्वनाश हो जाएगा।
मार्टिन लूथर किंग
मार्टिन लूथर किंग के प्यार पर सुविचार Love Quotes
प्यार ही एक ऐसा बल है जो शत्रु को भी मित्र बना देता है।
मार्टिन लूथर किंग
मैंने प्यार के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। क्योकि नफरत का भार बहुत ज़्यादा होता है, जिसे उठाया नहीं जा सकता हैं।
मार्टिन लूथर किंग
हमने चिड़ियों से हवा में उड़ना सीखा, हमने मछलियों से पानी में तैरना सीखा लेकिन हम अभी तक पृथ्वी पर भाई-बहनों की तरह रहना नहीं सीख सके।
मार्टिन लूथर किंग
अंधेरा कभी भी अंधेरे को दूर नहीं कर सकता। केवल प्रकाश ही अंधेरे को दूर कर सकता है। इसी प्रकार नफरत से नफरत दूर नहीं कर सकते हैं। केवल प्रेम ही नफरत को दूर कर सकता है।
मार्टिन लूथर किंग
विश्वास, किसी भी कार्य की पहली सीढ़ी है
मार्टिन लूथर किंग
मार्टिन लूथर किंग के प्रेरक कथन
आप केवल अंधकार में ही सितारों को देख सकते हैं।
मार्टिन लूथर किंग
एक अन्यायपूर्ण कानून को नही मानना एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।
मार्टिन लूथर किंग
यदि कोई व्यक्ति अभी तक ऐसा लक्ष्य नहीं ढ़ूँढ़ पाया जिसके लिए वो जान दे सकता है तो वो जिंदा रहने के लायक नहीं है।
मार्टिन लूथर किंग
Magical Quotes of Martin Luther King in Hindi
हर व्यक्ति महान है क्योंकि हर व्यक्ति सेवा कर सकता है। आपको सेवा के लिए किसी विश्वविद्यालय की डिग्री की ज़रूरत नहीं है। सेवा करने के लिए बस आपके हृदय में दया ओर प्रेम होना चाहिए।
मार्टिन लूथर किंग
हमें सीमित असफलताओं को स्वीकार करना चाहिए, पर असीमित आशाओं को नहीं खोना चाहिए।
मार्टिन लूथर किंग
शांति की कीमत हीरा, चांदी और सोने से भी ज़्यादा होती है।
मार्टिन लूथर किंग
अच्छे कार्य को करने के लिए हर समय सही होता है।
मार्टिन लूथर किंग
इन हिंदी कोट्स को भी पढ़े: