महात्मा गाँधी की 5 सीख जो आपके काम आएगी

महात्मा गाँधी के जीवन से अच्छी अच्छी बाते
महात्मा गांधी का नाम सुनते ही एक दुबले-पतले, लाठी लिए हुए, चश्मा पहने हुए व्यक्ति की तस्वीर सामने आती है। इसी व्यक्ति ने सत्य और अहिंसा के पथ पर चलते हुए अपने देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया। इनकी पूरी जीवनी किसी प्रेरणादायक ग्रन्थ से कम नहीं है।
महात्मा गांधी के जीवन से आपके लिए पांच बातें लाए हैं, जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं:
1. पहले खुद को बदलो
महात्मा गांधी ने कहा है कि हम वह बदलाव बने जो आप इस दुनिया में देखना चाहते हैं। हम हमेशा अपने बाहर के वातावरण को बदलने और दूसरों को ठीक करने में लगे रहते हैं। लेकिन हम खुद में झांककर नहीं देखते हैं। हमें पहले खुद में परिवर्तन करने की जरूरत है बाद में ही अपने शब्द दूसरों पर असर दिखाएंगे।
एक आदमी परिवर्तन ला सकता है और परिवर्तन हमेशा एक आदमी से शुरू होता है
2. शांति की शक्ति
गांधी जी एक क्रांतिकारी नेता थे। उन्होंने लोगों को शांति का पाठ पढ़ा कर, स्वराज और स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया, और उन्होंने ऐसा बिना किसी को चोट पहुंचाये किया। शांति की शक्ति से पूरी दुनिया को हिला दिया।
हमें भी शांति की शक्ति को अपने जीवन में इस्तेमाल करना चाहिए।
3. अहिंसा का पाठ
गांधीजी को सबसे ज्यादा घृणा हिंसा से थी। गांधी जी मानते हैं कि हिंसा से किसी भी चीज का समाधान नहीं निकलता है। उन्होंने अपने जीवन के सारे आंदोलनो में अहिंसा का मार्ग अपनाया। वो मानते थे कि किसी भी हिंसा में केवल निर्दोषों की बलि चढ़ती है।
4. सत्य का दामन पकड़े रहो
गांधी जी सत्य के पुजारी थे। उन्होंने कहा है कि किसी भी जानकारी पर बंद आंखों से विश्वास मत करो। किसी भी झूठ को बार-बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता है। सच के लिए अपना दिमाग खुला रखो। पहले उन्हें परखो और फिर विश्वास करो। वह कहते हैं कि सच बोलने वाले को किसी बात का डर नहीं रहता है। आप भी सत्य के मार्ग पर चलिए।
यदि सब लोग सत्य को अपनाने लग जाए तो यह दुनिया पहले से बेहतर बन जाएगी।
5. अपने विचारों को देखें
गांधी जी में गजब का अनुशासन और इच्छा शक्ति थी। यह सब उन्होंने अपने जागरूक और सकारात्मक विचारों से प्राप्त किया।
हम जो भी हैं अपने विचारों के उत्पाद है। अपने आप को बेहतर विचारों से बेहतर इंसान बनाइये। अपने विचारों को सचेत होकर देखिए, उन पर कंट्रोल रखिये। सकारात्मक सोच आपके पूरे जीवन को एक नए और क्वालिटी जीवन में बदल देगी।
इन हिंदी कोट्स को भी पढ़े:
महात्मा गांधी के जीवन से बहुत कुछ सिखा जा सकता है. Share करने के लिए धन्यवाद.