क्या कहेंगे लोग- Moral Story
Hindi Moral Story
एक बार की बात है। एक बाप बेटा घोड़े की सहायता से कही जा रहे थे। बाप ने बेटे को घोड़े पर बैठा रखा था और खुद पैदल चल रहा था।
यह देखकर लोगों ने कहा, “कैसा बेटा है! जो अपने बाप को पैदल चला रहा है और खुद घोड़े पर बैठा है।”
लोगों की यह बात सुनकर बेटा नीचे उतर गया और अपने पिता को घोड़े पर बिठा दिया और आगे की राह पर चल पड़े।
कुछ ही दूर चलने पर वापस लोगों ने उन्हें देखा तो बोले, “कैसा बाप है जो अपने बेटे को पैदल चलवा रहा है और खुद घोड़े पर बैठा है।”
यह बात सुनकर पिता भी घोड़े से उतर गया और दोनों बाप बेटे पैदल चलने लग गए।
कुछ दूर चलने पर फिर लोग मिले तो बोले, “कैसे मूर्ख लोग हैं, जो साथ में घोड़ा होते हुए भी पैदल चल रहे हैं।”
यह बात सुनकर बाप बेटे का दिमाग खराब हो गया। अब दोनों घोड़े के ऊपर बैठ गए। और वहां से आगे की ओर निकल गए।
लेकिन कुछ ही दूरी पर कुछ लोग मिले जो कहने लगे, “कैसे निर्दयी इंसान हैं। दोनों घोड़े पर बैठे हुए हैं और कमजोर घोड़े की जान निकाल रहे हैं। इनके पास कुछ भी दया नाम की चीज नहीं है।”
अब पिता को एक बात समझ में आ गई कि लोगों की बातो के चक्कर में रहे तो हम अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे।
कहानी से शिक्षा:
आप चाहे जो कर लो लोग आलोचना करना बंद नहीं होंगे। लेकिन हमें जिंदगी में आगे बढ़ना है, ऊंचे मुकाम हासिल करना है। तो हमें लोगों के बहकावे में नहीं आना है, क्योंकि जितने मुंह है उतनी ही बाते होती है। इसलिए हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाना है।
इन हिंदी मोटिवेशनल कहानियो को भी जरूर पढ़े
- आपके लिए क्या सही हैं- हिंदी कहानी
- अपनी एनर्जी मत बर्बाद करे-हिंदी कहानी
- कभी हार ना माने-फैंटास्टिक हिंदी कहानी
- उचित हिस्सा-हिंदी कहानी
- एक किसान और उसकी पत्नी-हिंदी कहानी
- मददगार बने दिल छू लेने वाली कहानी
- क्या आप अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं-हिंदी कहानी
- भगवान बुद्ध और क्रोधित आदमी-हिंदी कहानी
- गुस्सैल सांप हिंदी कहानी
क्या बात है , लोग क्या कहेंगे कहानी पढ़कर मजा a गया