गर्भ ठहरने के लिए क्या करे? How To Get Pregnant Fast

गर्भधारण करने का सही तरीका
हर महिला को एक उम्र के बाद मां बनने की चाहत होती है। और हो भी क्यों ना, इस खूबसूरत एहसास से ही तो एक नई दुनिया की शुरुआत होती है।
अगर आप भी गर्भवती होने का प्लान कर रही है तो नीचे बताए गए कुछ तरीके आपके जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं:
गर्भधारण करने के 9 टिप्स
मासिक धर्म चक्र पर नजर रखे Keep Eye on Menstrual Cycle
गर्भवती होने के लिए आपके पीरियड्स(Menstrual Cycle) का हर महीने निश्चित अवधि पर आना बहुत जरूरी है।
इसलिए अपने मासिक धर्म पर नजर रखें। अगर आपके पीरियड्स हर महीने एक निश्चित अवधि पर आते हैं तो आपके पीरियड्स को नियमित(Regular) माना जाएगा।
अगर पीरियड्स कभी कम अवधि के या कभी ज्यादा अवधि के आ रहे हैं तो आपके पीरियड्स अनियमित(Irregular) है।
अगर आपके नियमित पीरियड नहीं है तो तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखा दे। क्योंकि जल्दी गर्भवती होने के लिए आपके पीरियड का नियमित होना बहुत जरूरी है
ओवुलेशन पर ध्यान दें Monitor your Ovulation
जिन महिलाओं के पीरियड्स नियमित रूप से आते हैं। उन महिलाओं का डिंबोत्सर्जन(ovulation) पीरियड्स शुरू होने के बाद 14वे दिन होता है।
अंडाशय द्वारा अंडा निकलने की प्रक्रिया डिंबोत्सर्जन कहलाती हैं। यह अंडा लगभग 12 से 24 घंटे तक जीवित रहता है। जबकि पुरुष का शुक्राणु(Sperm) स्त्री के शरीर में 6 दिन तक जीवित रह सकता है।
इसलिए पीरियड शुरू होने के 10वे दिन से लेकर 14वे दिन के बीच में 3 बार(हर दो दिन में एक बार) जरूर सेक्स करे। क्योंकि डिंबोत्सर्जन के दौरान सेक्स करने पर गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर कहते हैं कि ओवुलेशन में गर्भधारण के चांस 60 से 70 फीसदी होते हैं।
सेहतमंद आहार खाएं Eat Healthy Diet
प्रजनन शक्ति(Fertility) को बढाने के लिए सेहतमंद आहार खाने चाहिए। पौष्टिक आहार से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी दूर होती हैं और महिलाओं को ताकत मिलती है गर्भधारण करने में सहायता मिलती हैं।
गर्भावस्था के लिए भोजन जैसे फल, हरी सब्जियां, चुकंदर, ब्रोकली, सेम, खट्टे फल(संतरा, नींबू…), प्रोटीन युक्त आहार, अनाज और दुग्ध उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आयरन और केल्शियन युक्त भोजन इस दौरान बहुत जरूरी हैं। चाय, कॉफी और कोल्डड्रिंक्स तुरंत छोड़ दे।
ज्यादा व्यायाम ना करें Stop Heavy Exercises
गर्भधारण से पहले हल्का-फुल्का व्यायाम करें। ज्यादा भारी और थका देने वाला व्यायाम ना करें। क्योंकि इससे पीरियड्स और ओवुलेशन में गड़बड़ हो जाती हैं।
टेंशन फ्री वातावरण में रहें Live in Calm Environment
अपने घर में खूबसूरत बच्चों के पोस्टर लगाएं। हमेशा अच्छा महसूस करे और मन को शांत रखें। इसके लिए कुछ दिनों के लिए किसी शांत और खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं। मन को शांत और टेंशन फ्री रहने के लिए आप योग प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। अच्छी किताबें पढ़ सकते हैं।
जब आप बिना किसी तनाव के शांत मन से गर्भधारण के प्रयास करते हैं तो गर्भधारण की संभावनाएं बढ़ जाती है।
नशा छोड़ें Drop the drugs
किसी भी तरह का नशा करना, स्त्री और पुरुष दोनों की प्रजनन शक्ति को बहुत नुकसान पहुंचाता है। नशे से महिला मे अंडे का उत्पादन कम हो जाता हैं और पुरुष में शुक्राणु की क्वालिटी और प्रोडक्शन बहुत कम हो जाता हैं।
और कहते भी हैं कि नशा नाश का द्वार होता है।
लुब्रिकेंट्स इस्तेमाल ना करें
अगर जल्दी गर्भधारण करना है तो लुब्रिकेंट्स(तेल…) का प्रयोग ना करें। लुब्रिकेंट्स शुक्राणु को अंडाशय तक जाने से रोक देते हैं। और वैसे भी ओवुलेशन के समय महिला की योनि में पर्याप्त नमी रहती हैं। तो लुब्रिकेंट्स की जरूरत नही पड़ेगी।
सेक्स के बाद थोड़ा आराम करें:
सेक्स करने के बाद थोड़ी देर लेटे रहने से महिला की योनी से शुक्राणु के निकलने की संभावना नहीं रहती हैं। इसलिए सेक्स करने के बाद 15-20 मिनट तक सीधे ही लेटे रहना चाहिए।
डॉक्टर से सलाह ले:
अगर आपको पहले कोई बीमारी हो या कोई दवाइयां चल रही हो तो बेहतर यही होगा कि गर्भधारण से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर ले। या कुछ भी शंका हो, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिले। यह होगा या वह होगा इसके चक्कर में ना रहे।
NOTE: यह पोस्ट केवल आपकी जानकारी के लिए हैं। यह किसी भी प्रकार से वैद्यकीय सलाह(Medical Advice) नहीं है। इसलिए कुछ भी निर्णय लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर मिले।
गर्भावस्था से जुड़े ये लेख भी पढ़ें: