अगर ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं-दृढ़ संकल्प

अगर ठान लो तो जिंदगी बदल सकती हैं

अगर आप भी अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं, तो आपको रोज के ढर्रे से अलग हटकर कुछ तो नया करना ही होगा। आज आपको ऐसी ही जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं।

वह जड़ी-बूटी हैं: दृढ़ संकल्प

दृढ़ संकल्प

यह दृढ़ संकल्प क्या बला है

दृढ़ संकल्प जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि कुछ भी करने की ठान लेना या उसे पूरा करने के लिए खुद से वादा करना और उसे निभाना।

मेरे लिए दृढ़ संकल्प क्यों जरूरी है

किसी भी काम को पूरा करने के लिए अगर पूरे मन से काम नहीं करे तो उसके सफल होने के chance कम हो जाते हैं। बहुत से लोग कुछ भी काम शुरू करते हैं लेकिन उनका मन उस काम में नहीं लगता है, ऊपरी मन से काम करते हैं तो वो उस काम को कभी-कभी बीच में ही छोड़ देते हैं और अगर पूरा करते भी हैं, तो उतनी Quality वाला काम नहीं होता है।

क्योकि अपने अंदर उस काम को करने की आग लगनी बहुत जरुरी हैं। इसलिए दृढ़ संकल्प लेना बहुत जरुरी हैं। किसी काम में उत्साह, उमंग के होने के लिए दृढ़ संकल्प बहुत जरूरी है।

दृढ़ संकल्प कैसे काम करता है

जब हम किसी काम को पूरा करने की ठान लेते हैं, तो अपने अंदर एक जज्बा पैदा हो जाता है। उस काम को करने के लिए नई एनर्जी आ जाती है, जिससे आपका हर काम एक शानदार तरीके से होता है।

तो इस सकारात्मक ज़िद के कारण संकल्प को पूरा करने से खुद में भरोसा दृढ़ हो जाता है। जिससे आपकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आ जाता हैं। आप खुद से वादा निभाने में सफल होते हैं, तो दूसरे लोगों के लिए आप विश्वासपात्र बन जाते हैं। आप दृढ़ संकल्प लेकर उसे पूरा करते हैं तो आपका जीवन Growth Mindset की राह पर चला जाता हैं। इससे आपका एक दमदार व्यक्तित्व बन जाएगा।

दृढ़ संकल्प पर कैसे डटे रहें

आप कोई भी संकल्प ले तो उसे एक डायरी में नोट कर ले। उस संकल्प के बारे में क्या, क्यों, कैसे सब कुछ लिख ले। जैसे कि क्या काम है, यह मेरे लिए क्यों जरुरी है, इसको कैसे और कब तक करना है। अपने संकल्प के हर पड़ाव का हिसाब किताब रखें। अब उस डायरी को रोज सुबह-शाम बोल बोल कर पढ़ें। और एनर्जी के अपने दृढ़ संकल्प को रोज दोहराये। रोज डायरी पढ़ने से आपको अपने संकल्प पर डटे रहने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

डायरी पढ़ने के बाद आपकी जिनमें भी आस्था है, उनको प्रार्थना करें कि हे ईश्वर…मुझे मेरे संकल्प पर डटे रहने के लिए शक्ति दे। यकीन मानिए आपको भरपूर शक्ति मिलेगी।

दृढ़ संकल्प से क्या मिलेगा

आज आप जो कुछ भी वह आपके भुतकाल के फैसलों की वजह से हैं। आपके आज के…अभी के…फैसले निर्धारित करेंगे कि आपका भविष्य क्या होगा।

उन फैसलों पर डटे रहने के लिए दृढ़ संकल्प बहुत मदद करेगा।

दृढ़ संकल्प लेने से बहुत सारे फायदे हैं:

  • आप बेहतर फैसले ले पाएंगे
  • आप खुद पर भरोसा करने लग जाएंगे। यह बहुत बड़ी बात है।
  • आप डर को काबू करना सीख जाएंगे।
  • आपको जिम्मेदार इंसान के रूप में देखा जाएगा।
  • आप Growth Mindset वाले बन जाओगे।
  • आपका जीवन एक रोमांचक सफर बन जायेगा।
  • आपको जिंदगी का असली आनंद मिलने लगेगा।
  • हर काम को पूरा करने में सक्षम हो जाओगे।

कॉन्क्लूज़न

अपनी जिंदगी को संवारने के लिए और उसे हर रोज बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लीजिए आपको असीम खुशी का अनुभव होगा और आप बेहतर व्यक्तित्व बन जाएंगे। इससे आपको अपने सपनों पर डटे रहने के लिए असीम शक्ति मिलेगी।

उम्मीद हैं आपको ये आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा। अगर अच्छा लगा हैं तो हमे कमेंट करके बताइये। ऐसे ही प्रेरणादायक हिंदी लेख, सेल्फ हेल्प हिंदी लेख, सेल्फ इम्प्रूवमेंट हिंदी आर्टिकल और मोटिवेशनल हिंदी आर्टिकल पढने के लिए आप सेल्फ हेल्प आर्टिकल पेज विजिट करे।
हमसे जुड़े रहने के लिए हमारा फेसबुक पेज जरूर लाइक करे।

Read more Hindi Self Help article:

अपना मूल्यवान कमेंट यहाँ लिखे