ज़िन्दगी बदलने का उपाय

एक पल में बदले अपनी जिंदगी
हर इंसान यही चाहता है कि उसकी जिंदगी खुशहाल हो। वह चाहता है कि कोई समस्या ना रहे। उसके साथ सब कुछ अच्छा हो। सब उसके साथ अच्छा व्यवहार करें। कोई दुख दर्द ना रहे।
लेकिन इंसान चाहे कितना ही कुछ कर ले समस्याएं उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं। इसलिए इंसान को भी इन समस्याओं के कारण सिर पकड़कर बैठने के बजाए कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे इन समस्याओं का प्रभाव बहुत कम हो जाए।
आज हम एक ऐसा ही उपाय बताएंगे जिससे आप अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते हो। इस उपाय को अपनाकर आप कुछ ही दिनों में इसका अपनी जिंदगी पर सकारात्मक असर देख सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं इस उपाय के बारे में:
दोस्तों वो उपाय हैं-
“अच्छा महसूस करना”
जी हां ये 3 मामूली से शब्द आपकी जिंदगी की कायापलट कर सकते हैं। बस आपको इसी पल से ठान लेना की आपको हर चीज़ में अच्छा महसूस करना हैं।
अच्छा महसूस करने से जिंदगी कैसे बदलेगी
अपनी जिंदगी का 90% भाग हम कैसा महसूस करते हैं, इस पर निर्भर करता है।
चलिए दो छोटे से उदाहरण लेते हैं:
उदाहरण-1: सुबह सुबह आप उठे और आपके हाथ से एक कांच का बर्तन टूट गया। बर्तन टूटने से आपका दिमाग खराब हो गया। मूड की ऐसी तैसी हो गई और आप चिड़चिड़े हो गए। खराब मूड से अपने घर वालों से फिर लड़ाई कर ली। इससे पूरे दिन की शुरुआत ही खराब हो गई।
उदाहरण-2: सुबह-सुबह आप उठे और हाथ से कांच का बर्तन टूट गया। समझदारी दिखाते हुए आपने अच्छा महसूस करके मुस्कुराते हुए कांच के टुकड़ों को समेटकर बाहर फेंक दिया। और सकारात्मक मूड से अपने दिन की शुरुआत की।
दोस्तों इन दोनों उदाहरण में समस्या एक जैसी हैं। लेकिन क्या मूड खराब करने से समस्या का समाधान हुआ? नहीं! उसका असर और बढ़ गया।
लेकिन जिसने अच्छा महसूस करके समस्या का समाधान किया। उसके लिए उसका प्रभाव बहुत कम हो गया।
ठीक इसी प्रकार बड़ी से बड़ी समस्याएं आने पर भी अगर आप अच्छा महसूस करके उनका सामना करोगे तो आपकी जिंदगी को खुशहाल बनने से कोई नहीं रोक सकता।
अच्छा महसूस करने से क्या होगा
जिंदगी को खुशहाल बनाने की हर चीज आपको इससे मिलेगी। बस आपको अच्छा महसूस करना है। और यह निर्णय लेने में आपको बस एक पल की देर लगेगी।
इसके और भी फायदे आप नीचे देख सकते हैं:
- आपका मूड फ्रेश रहेगा।
- काम में ज्यादा फोकस कर पाओगे।
- अच्छे हार्मोन का स्त्राव होता है, जिससे जोश, उत्साह और खुशी का संचार होता है।
- चिड़चिड़ापन से राहत मिलती है।
- आपके स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार आता है।
अच्छा महसूस कैसे करें
कुछ लोगों में हर बात पर रोने धोने की समस्या रहती है। वह यही बोलते रहते हैं कि ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है और अपनी किस्मत को दोष देते रहते हैं।
दोस्तों सारा खेल अपने दिमाग से ही चलता है कोई दूसरा इसमें कुछ नहीं कर सकता हैं। आपको अच्छा महसूस करने की आदत डालनी होगी।
यहां कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हे अपनाकर आप अच्छा महसूस करने की आदत डाल सकते हैं:-
1. अच्छी किताबें पढ़ें
किताबें आपको आपकी सीमित सोच से बाहर निकालेगी। यह आपको नई दुनिया की सैर कराएगी।
यह नियम बना लो कि रोज 3-4 पन्ने पढ़ने ही पढ़ने हैं। यह आपको अच्छा महसूस करना सिखाएगी। इसलिए इनसे दोस्ती कर लो।
कुछ अच्छे किताबें आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर खरीद सकते हैं
2. शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं
निठल्ले ना बैठे रहे। खूब एक्सरसाइज करें। हो सके तो रोज सुबह दौड़ने जाएं। प्रकृति की ताजी हवा का आनंद लें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।
3. पोस्टर
अपने कमरे की दीवारों पर अच्छे सुविचार या फोटो लगाएं ताकि आपको बार-बार याद आता रहे कि रोने धोने को छोड़कर अच्छा महसूस करना है।
4. निस्वार्थ मदद करें
आपसे जितना हो सके, दूसरों की मदद करें। निस्वार्थ सेवा से दिल को बहुत संतुष्टि मिलती हैं और आपको बहुत अच्छा महसूस होता है।
निष्कर्ष
आज आपकी जिंदगी बदलने में है बस एक पल की ही देर हैं। इसी पल से अच्छा महसूस करने का ठान ले। आपकी जिंदगी को खुशहाल बना ले। अपनी इस जिंदगी की खूबसूरती को महसूस करो और मनचाही जिंदगी जियो।
इन प्रेरणादायक लेख को भी पढ़े
- ध्यान(मेडिटेशन) करने के आसान तरीके
- ज़िद जरूरी है जीतने के लिए
- यह सीख लो जिंदगी में ताबड़तोड़ सफलता मिलेगी
- अपनी ग़लती को स्वीकार करने के 5 जबरदस्त फायदे
- 8 चीज़े जो आप कंट्रोल कर सकते हो
- अगर अपनें सपनो की जिंदगी जीना चाहते है तो इसे जरूर पढ़े
- सफल लोगों की ये 5 आदतें आपको भी बनाएगी सुपर सक्सेसफुल
- [WARNING] इन्हे आज ही छोड़ दो वरना बाद में पछताओगे
- धाकड़ अनमोल विचार, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी